मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। भीषण गर्मी में बाहर निकलने पर काफी संख्या में लोग डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से पीड़ित हो रहे हैं। मंडलीय जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों को अब रेडीमेड ओआरएस के माध्यम से राहत मिलेगी। प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी में पीडियाट्रिक्स विभाग में ओआरएस कॉर्नर चालू किए गए हैं जहां बना बनाया ओआरएस का घोल उन सभी मरीजों को मिलेगा जिनके शरीर में पानी की कमी होने की बात पता चलेगी। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ.अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जो बच्चे बीमार होने पर अभिभावकों द्वारा दिखाने को लाए गए उनमें से कई बच्चों के डिहाइड्रेशन से पीड़ित दिखाई देने के चलते उन्हें डिस्पोजेबल गिलासों में ओआरएस दिया गया।चिकित्साधीक्षक यह भी पढ़ें- अस्पताल में डायर...