बागपत, मई 29 -- बागपत। भीषण गर्मी में बाहर घूमने और खेलने से तेज बुखार आने पर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के साथ पहुंच रहे बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं, पेट दर्द, उल्टी और हल्का बुखार आने पर डाक्टर से परामर्श लेने पहुंच रहे मरीजों में हेपेटाइटिस ए और टाइफाइड मिल रहा है। गोलगप्पे, आइसक्रीम सहित बाजार के खाद्य पदार्थ का सेवन करने से हेपेटाइटिस और टाइफाइड का संक्रमण हो रहा है। गर्मी की छुट्टी में बच्चे धूप में खेल रहे हैं, बाहर घूमने जा रहे हैं। तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने से शरीर से पसीना अधिक निकल रहा है, इससे शरीर में पानी और साल्ट की कमी हो रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष शर्मा ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण धूप में रहने पर पसीना न...