बिहारशरीफ, मार्च 21 -- डिस्प्ले बोर्ड पर दिखेगी जमीन निबंधक की क्रम संख्या जिला निबंधन कार्यालय में व्यवस्था में सुधार की हुई पहल फोटो: बोर्ड: जिला अवर निबंधन कार्यालय के बाहर लगा डिस्प्ले बोर्ड। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जमीन खरीदारों व विक्रेताओं की बुनियादी सुविधाओं में एक नई पहल की गयी है। इसके तहत अब जमीन की निबंधन क्रम संख्या डिस्प्ले बोर्ड पर दिखेगी। यह पहल जिला अवर निबंधन कार्यालय में की गयी है। जमीन निबंधन के लिए ऑनलाइन करने के बाद एकरार के सही समय के लिए कार्यालय के बाबुओं के यहां चक्कर लगाना पड़ता है। इस प्रक्रिया से लोगों को मुक्त रखने के लिए जमीन निबंधन के समय कार्यालय द्वारा क्रम संख्या जारी की जायेगी। डिस्प्ले बोर्ड पर जमीन निबंधन की क्रम संख्या इंगित होता रहेगा। साथ ही, कार्यालय द्वारा क्रम की घोषणा भी की जाएगी। ताकि, संबं...