देहरादून, अप्रैल 21 -- चंदर रोड स्थित महात्मा गांधी बस्ती में निगम की कार्रवाई और डिस्पेंसरी रोड में नई पार्किंग के विरोध में मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि चंदर रोड स्थित महात्मा गांधी बस्ती में बने सामुदायिक भवन, विद्यालय, ट्यूबवेल और सुलभ शौचालय को फ्लड ज़ोन और अतिक्रमण बताकर अवैध घोषित किया जा रहा है। जो पूरी तरह अनुचित है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन लगातार मलिन बस्ती के लोगों को प्रताड़ित कर रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि विद्यालय पर कार्रवाई होती है तो वहां पढ़ रहे 400 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होगा। यह भी पढ़ें- डिस्पेंसरी रोड पार्किंग के विरोध में नगर निगम घेरा, कांग्रेस का प्रदर्शन...