इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इटावा। डिस्टीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर एक युवक से 7.23 लाख की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर मामला दर्ज कराया है। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चकरनगर रोड उदी मोड़ निवासी मोहित भदौरिया ने बताया ऑनलाइन एक कोल्डड्रिंक कंपनी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने इंटरनेट से नंबर लेकर डिस्टीब्यूटरशिप के बारे में संपर्क किया। 15 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर बताया और डिस्टीब्यूटरशिप दिलाने का भरोसा दिया। उसने सिक्योरिटी फीस के रूप में 49,500 रुपये जमा कराने को कहा। इस पर पीड़ित ने 25 फरवरी को उदी मोड़ स्थित एक इंटरनेट कैफे से बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेते हुए कहा कि इटावा में उनकी डिस्टीब्यूटर...