मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जिलों में सामान्य बालू, खनिज और नदी की पेटी की उड़ाही के लिए डिस्ट्रिक्ट सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी। इसके लिए प्रत्येक अनुमंडल में एसडीओ की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी की अनुशंसा के बाद ही कहीं पर बालू, खनिज या नदी की पेटी का उत्खनन किया जाएगा। अब दूसरी किसी संस्था, प्राधिकार की अनुमति पर्याप्त नहीं मानी जाएगी। यह भी पढ़ें- Gridih News: बेंगाबाद : गेनरो नदी घाट से नहीं थम रहा बालू का अवैध खनननए आदेश के अनुसार केरल हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकार ने नई व्यवस्था दी है। इसके अनुसार अब सभी जिलों में अनुमंडल अधिकारी के नेतृत्व में गठित कमेटी डिस्ट्रिक्ट सर्वे रिपोर्ट तैयार करेगी। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही जिले में खनन किया ...