सिमडेगा, अप्रैल 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खेलकूद विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार अलबर्ट एक्का स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट लेवल अस्मिता एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डीडीसी दीपांकर चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, तौकिर उस्मानी, मनोज प्रसाद एवं हॉकी सिमडेगा के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बताया गया कि खेल प्रतिभाओं के लिए सिमडेगा जिला जाना जाता है। और इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस प्रतियोगिता में जिले भर की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- अस्मिता सिटी लीग 2026 के तीसरे...