हजारीबाग, अप्रैल 19 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष डीएसपी बॉक्सर अरुणा मिश्रा और उनकी टीम ने झरखंड में एसोसिएशन के गठन और मजबूती का अभियान शुरू कर दिया है। हज़ारीबाग स्टेडियम स्थित भवन में प्रदेश से आये पर्यवेक्षक सह प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शंकर ओझा की मौजूदगी में बैठक हुई। इस बैठक में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें चीफ पेट्रोन राकेश रंजन,अध्यक्ष सुनिल कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ प्रवीन कुमार, बबलु सिंह, नीलेश सिन्हा, अर्चना सिन्हा और अनूप भाई वर्मा, महासचिव नीलेन्दु जयपुरियार, संयुक्त सचिव देव प्रताप सिंह, अमरेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंह, दिपांशु कुमार और बिन्दु कुमार वर्मा को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष में दीपक कुमार भास्कर तथा पब्लिक रिलेशन अधिकारी...