डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव: रविंद्र शर्मा अध्यक्ष, धर्मेंद्र खालौर महासचिव निर्वाचित
बुलंदशहर, जून 11 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी के पहले चरण के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। देर शाम घोषित हुए नतीजों में एडवोकेट रविंद्र शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 171 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, महासचिव पद पर एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह खालौर 302 वोटों के भारी अंतर से विजयी रहे। पहली बार महिला के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट कविता रानी ने 366 वोटों से शानदार जीत दर्ज की。
मतदान का विवरण गुरुवार को बार एसोसिएशन में पहले चरण के मतदान के लिए कुल 1286 अधिवक्ता पंजीकृत थे, जिसमें से 1213 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें वैध मतों की संख्या 1211 रही, जबकि दो मतपत्र विभिन्न तकनीकी कारणों से सील किए गए। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर 8-8 वोट निरस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.