डिस्ट्रिक्ट बार के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
मेरठ, मई 12 -- महात्मा गांधी सभागार में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला जज अनुपम कुमार एवं डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में महामंत्री अमित राणा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों एवं पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद शोएब अहमद ने चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह और महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने कहा कि बार के अधिवक्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगे。 यह भी पढ़ें- डिस्ट्रिक्ट बार का आज होगा शपथ ग्रहणन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.