मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे से लेकर सांय 5.30 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित फैंथम हॉल में मतदान होगा। बार संघ चुनाव में करीब 2382 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार अध्यक्ष, महासचिव सहित 23 पदों के लिए 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल जिंदल, प्रमोद त्यागी, अंजुम खान, अर्जुन सिंह व सुरेन्द्रपाल के बीच महामुकाबला होना माना जा रहा है। शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए इस बार अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 23 पदों के लिए 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस बार बार संघ चुनाव में काफी दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। चुनाव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.