हरिद्वार, दिसम्बर 15 -- जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। अध्यक्ष और सचिव पद पर चार-चार अधिवक्ताओं ने दावेदारी पेश की है। नामांकन पत्रों की जांच आज दोपहर तक होगी और शाम 3:30 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। बता दें कि 19 दिसंबर को मतदान होना है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल, उप मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी सुनील चौहान, रविंद्र सहगल, अश्विनी सैनी, दुष्यन्त, प्रफुल्ल शर्मा, मोहम्मद उस्मान, पंकज चौहान, विकास जैन और हितेश चौधरी होंगे। पालीवाल ने बताया कि यह चुनाव निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराना प्राथमिकता होगी। उन्होंने सबसे चुनाव आचार संहिता का पालन करने के साथ उचित व्यवहार बनाए रखने की अपील की। वहीं, सात सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 11 वकीलों ने दावेदारी पेश की ...