मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सोमवार को घोषणा किया गया। कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम ने बताया कि वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के कुल 23 पदों के चुनाव को लेकर कार्यक्रम की घोषणा की गई है। चुनाव कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष , महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 5, 6 और 7 फरवरी है। नामांकन प्रपत्रो की जांच 9 फरवरी तथा 10 फरवरी को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित किया गया है। इन पदों पर मतदान 18 फरवरी को 10 बजे से ढाई बजे तक होगा। वहीं मतगणना भी उसी दिन 3 बजे होगी। चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा आम सभा में की जाएगी। मोहम्मद असलम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष की प्रैक्टिस ,महामंत्री पद के लिए 15वर्ष की प्रैक्टिस , वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद के लिए 20 वर्ष वकालत ...