हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव मतदान की तारीख 19 दिसंबर तय कर दी गई है। इससे पहले वर्तमान कार्यकारिणी अध्यक्ष नमित शर्मा व सचिव सतीश चौहान ने वार्षिक लेखा जोखा व अपने कार्यों को सभी के सामने विस्तार से रखा। बुधवार को आयोजित महासभा में सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल समेत 11 चुनाव अधिकारी बनाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने बताया कि एसोसिशन के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की शुरुआत में नामांकन दाखिल करने के लिए 15 दिसंबर को नामांकन, जांच/वापसी 16 दिसंबर व मतदान 19 दिसंबर को तय किया गया है। फिलहाल मतदान के बाद उसी शाम चार बजे से मतगणना की जा सकती है। सभी चुनाव अधिकारियों ने चुनाव में भागीदारी करने वाले सभी प्रत्याशियों से शालीनता, मर्यादाएं, व्यवहारिक तौर पर प्रचार प्रसार करेंगे। चुन...