सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर/ बिहारीगढ़ संवाददाता जीआर एकेडमी में आयोजित डिस्ट्रिक्ट खो-खो चैंपियनशिप में ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल की अंडर-18 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। ब्राउनवुड स्कूल की टीम ने अपने पहले मुकाबले में ब्रेन डिस्कवरी स्कूल को 12-1 से हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद सेमीफाइनल में सिद्धार्थ स्कूल को 9-2 से मात देकर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला डीएवी स्कूल और ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें बेहद रोमांचक मुकाबले में ब्राउनवुड की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह भी पढ़ें- विजेताओं के साथ कोच को दी बधाई विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों को बधा...