बांदा, मई 1 -- बांदा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएन में उपजे विवाद के बाद सहायक रजिस्ट्रार, सोसायटी एवं चिट फंड, झांसी ने डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। आरोप है कि वासिफ जमा ने तथ्यों को छुपाकर नई संस्था डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा बना लिया था। चंद्रमौली भारद्वाज ने बताया कि सचिव वासिफ जमा खान द्वारा संगठन विरोधी एवं खेल विरोधी करार देते हुए एकतरफा कार्यवाही करते हुए चार वरिष्ठ सदस्यों श्री राममिलन गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री कमलेश और श्री चंद्रमौली भारद्वाज को एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया था। उनकी जगह पर चार लोगों को मनमाने तरीके से शामिल कर लिया था। वासिफ जमा का कहना है कि यूपीसीए के तहत फतेहपुर जोन में अपना जिला आता है। चंद्रमौलि ने खुद ही इस्तीफा दिया था। मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

हिंदी हि...