चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बाईडीह स्थित शारदा उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को वाडो रियु कराटे एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्लबों के करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने हुनर और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। सभी मुकाबले अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। खेल के प्रति रुचि विकसित होती है। मौके पर रेनसी कमल पति, सोनाक्षी पति, मानसी पति, र...