डिस्टेंस की परीक्षा के लिए राज्यपाल को लिखा पत्र
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू की डिस्टेंस की लंबित परीक्षा के लिए छात्रों ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। छात्र प्रभात कुमार रंजन ने बताया कि उसकी पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। वह सत्र 2014-16 का छात्र है। परीक्षा के लिए विवि ने पहले प्रकिया शुरू की थी, लेकिन वह ठप हो गई। उसने बताया कि परीक्षा के लिए उसने अक्टूबर 2024 में परीक्षा फॉर्म भरा था लेकिन उसके बाद से परीक्षा नहीं हुई। परीक्षा नहीं होने से उसके साथ कई अन्य छात्रों का करियर खराब हो रहा है। छात्र ने बताया कि डिस्टेंस की परीक्षा लेने के लिए विवि ने आदेश भी जारी किया गया था। इसके बाद भी परीक्षा नहीं ली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.