डिस्चार्ज होकर घर गए जच्चा-बच्चा, 1.93 लाख का अटका जेएसवाई भुगतान
बरेली, जुलाई 3 -- प्रसव के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जच्चा-बच्चा घर पहुंच गए लेकिन प्रदेश में अब तक 1.93 लाख प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) का लाभ नहीं मिल सका है। अप्रैल से जून तक प्रदेश में 440472 संस्थागत प्रसव हुए, लेकिन इनमें से 246558 प्रसूताओं को ही योजना का लाभ मिल सका है। इस तरह करीब 44 प्रतिशत प्रसूताओं के परिजन जननी सुरक्षा योजना के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। जननी सुरक्षा योजना का प्रसूताओं को समय पर लाभ नहीं मिलने की बड़ी वजह विभाग की लापरवाही और काम में देरी है। हाल में जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 107656 प्रसूताअें का पंजीकरण ही नहीं हो सका है। इसके अलावा 42903 का सत्यापन नहीं होने की वजह से जेएसवाई का भुगतान अटक गया है। प्रदेश में सबसे अधिक करीब 85 प्रतिशत प्रसूताओं को भुगतान सुल्तानपुर में हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.