रांची, मार्च 28 -- रांची। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोप गठन पर सुनवाई होनी है। मामले में हेमंत सोरेन की ओर से डिस्चार्ज याचिका दाखिल है। दाखिल याचिका पर शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी की ओर से अधिवक्ता ने ऑनलाइन बहस की, जो पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन समेत 18 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर रखी है, जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को पुलिस पेपर सौंप दिया है। अगली न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोप तय किया जाना है। बता दें कि इस मामले में राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और अफसर अली जेल में है।

हिंदी हिन्...