रांची, फरवरी 11 -- रांची, संवाददाता। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपियों पर आरोप तय किया जाना है। मामले में हेमंत सोरेन की ओर से डिस्चार्ज याचिका दाखिल की गई है। दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा को बहस करनी है। लेकिन, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यवस्त होने के कारण मामले में पक्ष नहीं रख सके और समय की मांग की। जबकि, ईडी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ विशेष पीपी जोएब हुसैन प्रस्तुत हुए और अनुरोध किया कि सुनवाई की तिथि 18 फरवरी तय की जाए। पीएमएल कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 21 फरवरी निर्धारित की है। मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। मामले मे...