अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जैसे-जैसे होली का महापर्व नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे बाजारों में रंगों और पिचकारियों के खरीदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बाजारों में इस समय रौनक बनी हुई है। बदलते समय के साथ पिचकारी और रंगों में भी बहुत बदलाव आया है। बाजार में कई फ्लेवर के गुलाल छाए हुए हैं। साथ ही जायकेदार पापड़ भी खूब खरीदे जा रहे हैं। रंगों के बाजार में गुलाल की महक घुली हुई है। बुधवार को सब्जी मंडी बाजार में लोगों की भीड़ देखने को मिली। रंग और पिचकारी की सजी हुई दुकानों लोगों को आकर्षित कर रही थीं। विक्रेता राजा चौरसिया ने बताया कि रंगों की बात करें तो लोग रंग से ज्यादा गुलाल खरीद रहे हैं। गुलाल भी कई वैरायटी में उपलब्ध हैं। इस समय डिस्को हाई लाइटर गुलाल की धूम मची हुई है। ये गुलाल पड़ने के बाद चमकने लगता है। लोग हाथ...