हाथरस, सितम्बर 19 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। मेला श्रीदाऊजी महाराज में बुधवार की रात को डिस्को पार्टी के अंदर किसी ने फायरिंग कर डाली। गुस्साएं लोगों ने कुर्सी तोड़ डाली। काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने लोगों को दौड़ा दिया। हर साल मेले में डिस्को पार्टी आती है। जोकि युवाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहती है।डिस्को पार्टी शुरु होते ही युवाओं की भीड़ लग जाती है। घंटो तक लोग यहीं जमे रहे है। शराब पीकर लोग हंगामा करते है। रात को करीब ग्यारह बजे किसी ने डिस्को के अंदर फायरिंग कर डाली। इससे अंदर भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अंदर दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर एक पक्ष ने फायरिंग कर डाली। मगर फायरिंग करने वाला वहां से भाग निकला। डिस्को पार्टी की संचालक लोगों ...