डिस्कस थ्रो में विकास सोलंकी ने जीता गोल्ड
अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा प्रयागराज में आयोजित यूपी जंप एंड थ्रो चैंपियनशिप में अलीगढ़ के विकास सोलंकी ने गोल्ड मेडल जीता। यह मेडल उन्हें अंडर-18 बालक वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मिला। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि विकास सोलंकी ने वर्ष 2026 की शुरुआत स्वर्ण पदक जीतकर की है। गाजीपुर, अतरौली निवासी रतन सिंह के पुत्र विकास ने 49 मीटर की दूरी तक डिस्कस फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अतरौली क्षेत्र के गांव उत्तमगढ़ी के दिग्विजय सिंह चौधरी ने ओपन वर्ग डिस्कस थ्रो में चौथा स्थान हासिल किया। विकास की इस उपलब्धि पर क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, जिला एथलेटिक संघ के चेयरमैन पंकज महलवार, अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी, शौकत अली, हीरा सिंह, विजय कुमार, प्रशांत चौधरी और पूजा रानी सहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.