नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- किसी रिश्ते का खत्म होना जिंदगी का एक मुश्किल दौर हो सकता है। ऐसे समय में दुख, गुस्सा और अकेलापन महसूस होना नॉर्मल है। लेकिन धीरे-धीरे खुद पर ध्यान देना इस दौर से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। ऐसा ही कुछ पर्सनल डेवलपमेंट कोच संजना पवार (Instagram: sanjana_singh_pawar) ने भी किया। डिवोर्स के बाद उन्होंने खुद को दोबारा बनाने पर ध्यान दिया और इसी सफर में उनकी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने को मिली। हालांकि, संजना के लिए यह बदलाव सिर्फ बॉडी बनाने तक सीमित नहीं था। उनके अनुसार, असली बदलाव पहले उनके माइंडसेट और इमोशनल हीलिंग में आया और उसके बाद फिजिकल बदलाव शुरू हुए।'रिवेंज बॉडी' नहीं, खुद को बेहतर बनाने पर दिया ध्यान डिवोर्स के बाद कई बार लोग खुद को बदलने को 'रिवेंज बॉडी' से जोड़कर देखते हैं। यानी एक्स पार्टनर को दिखा...