गुड़गांव, फरवरी 7 -- गुरुग्राम,संवाददाता। शहर में आयोजित डिविजनल स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें निबंध लेखन, स्लोगन, भाषण, क्विज, डिबेट, कविता पाठ, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री और स्किट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के अलग-अलग स्कूलों के छात्रों ने अव्वल स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल लीगल लिटरेसी मिशन के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई। ल जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदू बोकन कसाना, जिला नोडल लीगल अधिकारी सुनीता सिंह और जिला गणित विशेषज्ञ सुरेंद्र ने ...