नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Aastha Spintex share: बाजार में बिकवाली के बीच बुधवार को गुजरात की कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी आस्था स्पिनटेक्स के शेयरों में 10% का अपर सर्किट लगा। बता दें कि इस कंपनी के शेयर की कीमत 90 रुपये से भी कम है। आइए डिटेल जान लेते हैं।क्या है तेजी की वजह? दरअसल, आस्था स्पिनटेक्स ने घोषणा की कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में डिविडेंड की घोषणा पर विचार करेगा। कंपनी ने कहा कि उसकी 13वीं सालाना आम बैठक 16 सितंबर 2026 को होनी है। इस बैठक में डिविडेंड की घोषणा होने पर उस पर विचार किया जाएगा। आस्था स्पिनटेक्स ने डिविडेंड पाने के हकदार शेयरधारकों की पहचान के लिए बुधवार, 9 सितंबर को रिकॉर्ड डेट भी तय की है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह 1:1 बोनस इश्यू और कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी को 45 करोड़ रुपये स...