उन्नाव, दिसम्बर 29 -- उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज के पास रविवार रात अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गाजीखेड़ा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय शिव सिंह पुत्र चंद्रपाल ट्रक चालक था। दही थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता था। रविवार रात किसी दोस्त से मिलने दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज गांव गया था। यहां से लौटते समय लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित कटरा मंदिर के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शिव सिंह के सिर व चेहरे में आई चोटों से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। यहां...