डिवाइडर से बाइक टकराई, सिक्योरिटी गार्ड की मौत
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव निराना बाग के निकट पानीपत खटीमा हाइवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल बाइक सवार शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना रामराज क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी विनय (30) पुत्र सुरजी मुजफ्फरनगर में शिव चौक के पास स्थित जीओ मार्ट के शोरूम में सिक्योरिटी का काम करता था। मंगलवार को विनय अपने गांव से बाइक पर मुजफ्फरनगर जीओ मार्ट शोरूम में ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव निराना बाग के निकट पानीपत खटीमा हाइवे पर पंहुचा, तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सिखेड़ा पुलिस ने गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.