कन्नौज, जून 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे युवक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। घायल को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत हुसेपुर गांव निवासी गजेंद्र (35) पुत्र रामसनेही अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंचे, तभी अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी सौरिख भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज...