गुड़गांव, जून 2 -- सोहना, नरेश कुमार। घामडौज टोल के निकट डिवाइटर से टकराई बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। नागरिक अस्पताल में एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलो को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। मृतक बीए तृतीय कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की दोपहर बाद समय करीब साढ़े चार बजे करीब घामडौज टोल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत तीनों युवक सड़क के बीच में बना डिवाइडर से टकरा कर गए। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दो घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया तथा एक को दमदमा चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। नागरिक अस्पताल से डॉक्टरों ने एक युवक को मृ...