चंदौली, मई 2 -- पड़ाव हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव के समीप शुक्रवार को पड़ाव से पीडीडीयू नगर की ओर जा रही आटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे ऑटो में सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य यात्री बाल बाल बच गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मढ़िया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चकिया सैदुपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक चौहान एवं इनका छोटा भाई 18 वर्षीय सुधीर चौहान वाराणसी चंद्रा चौराहे के पास राजगीर मिस्त्री का काम करते है। शुक्रवार की सुबह घर जाने के लिए दोनों भाई वाराणसी चंद्रा चौराहे से ऑटो में सवार होकर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज वह पड़ाव चौराहे से दूसरे आटो में सवार होकर पीडीडीयू नगर जा रहे थे। वह जैसे ही डांडी गांव के समीप हाइवे पर पहुंचे कि आ...