एटा, मार्च 5 -- होली त्योहार पर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की बाइक डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी। नहर में गिरने से दोनों की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर घरवाले भी पहुंच गए। कासगंज थाना सहावर के गांव जमालपुर निवासी डंबर सिंह (25) पुत्र वासुदेव सिंह हरियाणा में नौकरी करते थे। मंगलवार को होली त्योहार पर पांच साल के बेटे उमंग उर्फ मंकी, साले के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। पहले साले को गांव अहमदाबाद बागवाला में छोड़ा। साले को छोड़ने के बाद रात में ही गांव लौट रहे थे। बागवाला क्षेत्र के खारजा नहर के पास पहुंचे। वहीं पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इससे दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को नहर में गिरता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.