डिवाइडर से टकराकर स्विफ्ट कार से भिड़ी स्कॉर्पियो, आईटीबीपी के DIG और जवान की दर्दनाक मौत
सहारनपुर, अगस्त 15 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आईटीबीपी के डीआईजी और एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार को सरसावा क्षेत्र में देहरादून-अंबाला रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-एन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही स्विफ्ट कार से जा भिड़ी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार आईटीबीपी के डीआईजी और एक जवान की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। दोनों की पोस्टिंग श्रीनगर में थी और वे अंबाला स्थित अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पिलखनी स्थित पीजीआई अस्पताल पहुंचाया। डीएम और एसएसपी ने मेडिकल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो-एन में तीन लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.