डिवाइडर से टकराकर सोयाबीन लदा ट्रक पलटा
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद । वाराणसी-रीवां मार्ग पर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान पर बुधवार की दोपहर सोयाबीन लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चालक को मामूली चोट आई। चालक ने बताया कि टायर ब्रस्ट होने से ट्रक अनियंत्रित होकर गया था। महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के रुनुआ गांव निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र यादव ट्रक चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह महाराष्ट्र के नागपुर से ट्रक में सोयाबीन लादकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जाने के लिए निकले थे। दोपहर बारह बजे जैसे ही ट्रक लेकर ड्रमंडगंज के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा। ड्रमंडगंज घाटी में नीचे उतरते समय ट्रक के आगे का टायर तेज धमाके के साथ ब्रस्ट हो गया। यह भी पढ़ें- टायर ब्लास्ट होने से सोयाबीन लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.