डिवाइडर से टकराकर भूसे से भरा पलटा ट्रक
मुजफ्फर नगर, जून 13 -- मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मोंटी तिराहे के समीप बने डिवाइडर से टकराकर भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान राजमार्ग की एक साइड अवरुद्ध हो गई। अमरोहा निवासी चालक सलीम पुत्र गफूर गुरुवार की रात पीलीभीत से ट्रक में भूसा लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। जब ट्रक मीरापुर में मोंटी तिराहे के निकट पहुंचा तो राजमार्ग पर बने हुए डिवाइडर पर चढ़ने से ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। बता दें कि इन डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी यहां पर कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जौनपुर के ट्रक चालक की मौत करीब एक माह पूर्व भी चायपत्ती से भरा ट्रक भी यहां पर पलट गया था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.