डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत
हमीरपुर, जून 2 -- कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा के मंडी समिति के समीप बाइक सवार डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित किया। जनपद जालौन के कदौरा कस्बा के फ़रास खाना मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय तोप खान पुत्र हबीब खान शाम पांच बजे बाइक से कदौरा की तरफ जा रहा था। तभी कस्बा के कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी है। वह ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.