धनबाद, जून 19 -- ईस्ट बसुरिया ओपी के बौआकला बस्ती स्थित आठ लेन मार्ग पर गुरुवार की दोपहर डिनोबली स्कूल के समीप एक बाइक सवार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। बाइक सवार मधुबन निवासी सूरज हरि के सिर में चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। बाइक को जब्त कर पुलिस ओपी ले गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सूरज बाइक संख्या जेएच 10 सीपी 7289 से तेतुलमारी शक्ति चौक की ओर से धनबाद अपनी ससुराल जा रहा था, तभी बौआकला बस्ती स्थित डिनोबली स्कूल के समीप उसका बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह भी पढ़ें- आठ लेन सड़क पर हादसा, एक की मौत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक ...