लखनऊ, जून 5 -- पारा के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के मोड़ पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री ज्वाला गौतम (32) घायल हो गए। पुलिस ने गभीर हालत में राजमिस्त्री को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल ने बताया कि दुबग्गा के शाहपुर भमरौली निवासी ज्वाला गौतम राजमिस्त्री थे। वह बिजनौर में परिवार संग किराए पर रहते थे। पत्नी चार माह की गर्भवती है। शुक्रवार शाम को वह मालिक की बाइक लेकर परिवार से मिलने दुबग्गा जा रहे थे। जैसे ही वह बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से नीचे उतरते वक्त बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। जिससे ज्वाला के सिर पर गंभीर चोट आ गई। पुलिस बाइक सवार को गंभीर हालत में रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने युव...