प्रयागराज, मार्च 24 -- तेलियरगंज इलाके में मंगलवार भोर दबिश देने जा रही नैनी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन दरोगा व एक महिला सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नैनी थाने में दर्ज एक मामले में नामजद आरोपी का पुलिस को शिवकुटी थानाक्षेत्र के तेलियरगंज में लोकेशन मिली। इस पर पुलिस टीम मंगलवार भोर में आरोपी के भाई को साथ लेकर वाहन से दबिश देने निकली। रास्ते में तेलियरगंज के पास अचानक सामने मवेशी के आने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में दरोगा हर्ष कुमार, धर्मेंद्र कुमार व बलिराम और महिला सिपाही संगीता समेत आरोपी का भाई घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.