डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन घायल
शामली, मई 27 -- कैराना। हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। हरियाणा के रोहतक निवासी अजय, रवि और वीरेंद्र बुधवार को कार से हरिद्वार जा रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी कार रामडा बाईपास चौराहे के निकट पहुंची, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार ने कई पलटे खाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बेकाबू कार घर में घुसी, तीन घायल दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.