डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 6 -- परियावां, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर सोमवार शाम कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार प्रयागराज से लखनऊ जा रही थी।नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरवलिया याकूबपुर पुलिया के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंचे और नवाबगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी ऊंचाहार ले गई। वहां पर 46 वर्षीय हीरालाल को मृत घोषित कर दिया गया। 32 वर्षीय प्रतिमा यादव, 52 वर्षीय राज केसरी, 39 वर्षीय रवि कुमार, 12 वर्षीय सक्षम, पांच वर्षीय भीम और दो वर्षीय आस्तिक को रायबरेली रेफर कर दिया गया। सभी लोग लखनऊ के सेक्टर नंबर 10 के रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.