इटावा औरैया, अगस्त 7 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी गांव के पास एक होटल के सामने शुक्रवार भोर में बारिश के दौरान कम दृश्यता के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार दिल्ली से कानपुर जा रही थी। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में चालक पवन कुमार यादव निवासी हरकेश कॉलोनी,थाना पाला फरीदाबाद के अलावा छोना दिल्ली, नैंसी निवासी सीचीप मिजोरम पुईपुई तथा आलोक चौधरी निवासी मल्हूपुरा थाना मंडी धनोरा अमरोहा सवार थे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: रेलवे अंडरपास में डूबी कार, चालक को बमुश्किल निकाला हाद...