डिवाइडर से टकराकर डंपर में घुसी स्लीपर बस, शीशे तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, ड्राइवर और वृद्धा जिंदा जले
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद), मई 22 -- Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कानपुर से सवारियों को लेकर आ रही स्लीपर बस अचानक डिवाइडर से टकराकर पलटे डंपर में घुस गई। स्लीपर बस के इंजन में आग लगने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। शीशों से कूदकर सवारियों ने अपनी जान बचाई और सामान फेंकते रहे। दमकलों ने पहुंचकर आग पर चार घंटे में काबू पाया। हादसे में बस चालक और कानुपर की वृद्धा सवारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से झुलसी करीब 15 सवारियों को उपचार के लिए अस्पतालों में एंबुलेंसों से भिजवाया। चार घंटे तक एक्सप्रेसवे पर हादसे वाले स्थान से एक तरफ का आवागमन रुका रहा था। शुक्रवार की अलसुबह करीब दो बजे कानपुर से सवारियों को लेकर स्लीपर बस संख्या यूपी 70 एचएन 2763 गुड़गांव जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.