गोरखपुर, जून 27 -- मोतीराम अड्डा/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर शनिवार भोर में दुबियारी पुल के पास मिट्टी लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस ने डंपर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन समय रहते स्थिति सामान्य कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...