हमीरपुर, जुलाई 8 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास मंगलवार की देर रात डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटे आई हैं। राठ कोतवाली के धनौरी गांव निवासी हरिशरण राजपूत अपने भाई केशव प्रसाद एवं भाभी रामकुमारी के साथ मंगलवार की देर रात कार से लखनऊ से राठ जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीबाई तिराहे के पास कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। सभी को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईड्रा की मदद से कार को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हरिशरण ने बताया कि डिवाइडर की शुरुआत में न तो रेडियम लगा था और न ही किसी किस्म की लाइट थी। जिसकी वजह डिवाइडर दिखाई ही दिया और हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...