डिवाइडर से टकराए बाइक सवार, एक की मौत
बरेली, मई 26 -- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बिजली निगम के संविदाकर्मी की मौत हो गई जबकि बीटेक की पढ़ाई कर रहे उसके दो दोस्त घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात बड़ा बाईपास पर लालपुर मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पीलीभीत में थाना अमरिया के गांव मुड़ाखेड़ा निवासी 25 वर्षीय राजकिशोर, अलीगंज के गांव तिगाई दत्तनगर निवासी 21 वर्षीय राजीव और बिशारतगंज के गांव कुडरिया खुर्द निवासी 25 वर्षीय शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां राजकिशोर को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने बताया कि राज किशोर बिजली निगम में संविदाकर्मी थे और इन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.