इटावा औरैया, जुलाई 10 -- बकेवर। शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्नतराम जाते समय एक मोटरसाइकिल पर सबार तीन लोग अचानक हाइबे पर कुत्ता आ जाने से बाइक असंतुलित होने से डिवाइडर पर टकराई जिससे तीनों लोग गम्भीर रुप से घायल हुए। राजवीर पुत्र हरीसिंह निवासी ग्राम जरहौली बढपुरा ने बताया कि वह अपने रिस्तेदार राजकुमार पुत्र दिवारी लाल व उनके पुत्र अंकित निवासीगण ग्राम कल्याणपुर इकदिल के साथ किसी काम से अनन्तराम मोटरसाइकिल पर सबार होकर जा रहे थे कि आगरा कानपुर हाइबे पर सुनवर्सा ओबरब्रिज के निकट अचानक कुत्ता सड़क पर आ गया उसे बचाने के चलते मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिबाइडर पर टकरा गयी जिससे तीनों लोग गम्भीर रुप से घायल हुए। राहगीरों की मदद से अस्पताल लाया गया। वहीं राजवीर सिंह के सिर व मुंह व पैर में गम्भीर चोट आई इनको जिला अस्पताल के लिए रिफर ...