कानपुर, मई 17 -- चकेरी, संवाददाता। एयरपोर्ट रोड पर शनिवार रात ओवरटेक के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बीबीपुर क्रासिंग निवासी अजय का 13 वर्षीय बेटा समर शनिवार रात दोस्तों सोनू और नैतिक के साथ बाइक से घूमने निकला था। घर लौटते समय एयरपोर्ट रोड पर अज्ञात वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में समर की बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक समते सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में बाइक चला रहे समर के सिर में डिवाइडर पर लगे खंभे का लोहे का नट-बोल्ट घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सोनू और न...