बरेली, जून 22 -- लखनऊ हाइवे पर रविवार सुबह टिसुआ फ्लाईओवर के पास  सड़क हादसे में आकाश (20) की मौत हो गई। मृतक नई बस्ती, बिलपुर स्टेशन का रहनेवाला था। युवक अपने घर से बरेली जा  रहा था। रविवार को बिलपुर नई बस्ती निवासी आकाश किसी काम से बरेली जा रहे थे। बाइक टिसुआ फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और आकाश सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज ने उसे कुचल दिया। जिससे आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, तीन किमी घिसटने के बाद बाइक में जली हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आकाश अभी अविवाहित था। मृतक के पिता बैजनाथ ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। स्थ...